Love Again Movie Trailer: रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘लव अगेन’ का ट्रेलर

Love Again

Love Again Movie Trailer: ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जल्द ही हॉलीवुड फिल्म ‘लव अगेन’ (Love Again) में सैम ह्यूगन के साथ लीड रोल में नजर आने वाली हैं। मोस्ट अवेटेज इस फिल्म का लास्ट ट्रेलर भी आउट हो चुका है और फैंस ‘लव अगेन’ में मीरा रे और रॉब बर्न्स की लव स्टोरी देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। प्रियंका स्टारर ये फिल्म फेमस जर्मन फिल्म ‘एसएमएस फर डिच’ की रीमेक है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)


सोनी के ‘लव अगेन’ (Love Again) का फाइनल ट्रेलर आउट हो गया है। फिल्म का लास्ट ट्रेलर काफी दमदार है। लव अगेन का ट्रेलर वह सब कुछ दिखाता है जिसकी आप एक रोमांटिक-कॉमेडी से उम्मीद करते हैं। ‘लव अगेन’ पहले 10 फरवरी 2023 को रिलीज होने वाली थी, बाद में फिल्म की रिलीज को तीन महीने के लिए टाल दिया गया। ‘लव अगेन’ अब 5 मई 2023 को रिलीज़ होने के लिए तैयार है। सोनी पिक्चर की लव अगेन 5 मई को अमेरिका में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Must Read: Ponniyin Selven 2 Collection: पहले वीकेंड पर फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन-2’ ने सिनेमाघरों में मचाया धमाल, कमाए इतने करोड़