Vadh Movie on Netflix: फिल्म ‘वध’ ने बिखेरा जलवा नेटफ्लिक्स पर टॉप 10 में हुई ट्रेंड
Vadh Movie on Netflix: संजय मिश्रा और नीना गुप्ता स्टारर कुछ समय पहले रिलीज हुई वध ने अपनी रोमांचक कहानी से सभी को दंग कर दिया था। इस फिल्म की कहानी ने लोगों को अपनी तरफ खींचा और अब आलम ये है रिलीज के काफी वक्त बाद भी ये फिल्म हर तरफ छाई हुई है। जी हां, जैसा कि हाल ही में ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई थी, इसे अब भी जनता से अपार प्यार मिल रहा है क्योंकि यह इस हफ्ते नॉन-इंग्लिश कैटेगरी में विश्व स्तर पर टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है।
Must Read: नताशा स्टेनकोविक के साथ दोबारा शादी के बंधन में बंधे Hardik Pandya
वध दर्शकों और समीक्षकों के शानदार रिव्यूज के साथ ट्रेंड हो रही है। दर्शकों को अपनी तरह के एक थ्रिलर से रूबरू कराने के बाद, यह फिल्म दर्शकों की पसंदीदा बनकर उभरी है। जबकि फिल्म को आईएमडीबी पर 7.1/10 की रेटिंग मिली है, यह इस हफ्ते नॉन-इंग्लिश कैटेगरी में ग्लोबल लेवर पर टॉप 10 में बनी हुई है। कह सके है कि इस फिल्म के निर्माताओं ने वाकई बेहतरीन और दिलचस्प कंटेंट के साथ एक जबरदस्त फिल्म दी है, जो बिना किसी बड़े सुपरस्टार के ही लोगों के दिलों पर एक राज कर रही है। वध को हर तरफ दर्शक पसंद कर रहें है जो यह भी साबित करता है कि आज भी अच्छे कटेंट का बोलबाला है।
वध नेटफ्लिक्स पर वाइकिंग वुल्फ, इन्फीस्टो के साथ ग्लोबल लेवल पर ट्रेंड कर रही है। वध जसपाल सिंह संधू और राजीव बरनवाल द्वारा लिखित और निर्देशित हैं। यह फिल्म लव फिल्म्स के लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा प्रस्तुत की गई हैं और जे स्टूडियो और नेक्स्ट लेवल प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है। फिल्म 9 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
