Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 को क्या सलमान खान करेंगे होस्ट? यहां पढ़े पूरी जानकारी
Bigg Boss OTT 2: कोरोना वायरस के बीच बिग बॉस का डिजिटल वर्जन का सीजन 1 करण जौहर की होस्टिंग के साथ शुरू हुआ था. वहीं अब शो का दूसरा सीजन शुरू होने जा रहा है. ऐसे में बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) को लेकर कई तरह की अटकलें और चर्चाएं हैं. इसके कंटेस्टेंट्स से लेकर होस्ट तक फैंस भी सभी कुछ जानता चाहते हैं. वहीं खबरें हैं कि बिग बॉस ओटीटी को भी सलमान खान ही होस्ट करेंगे. बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान कईं सालों से टीवी पर बिग बॉस के होस्ट और दोस्त रहे हैं और अब,ऐसा लगता है कि वह बिग बॉस ओटीटी 2 को संभालने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. चलिए यहां जानते हैं बिग बॉस ओटीटी 2 के कंटेस्टेंट्स सहित इस शो से जुड़ी तमाम अप़डेट्स
क्या ये हैं बिग बॉस ओटीटी के कंटेस्टेंट?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) के लिए कई सेलेब्स को कॉन्टेक्ट किया गया है. इनमें फहमान खान, आदित्य नारायण, उमर रियाज, फैसल शेख, आवेज डाबर और जिया शंकर जैसे नाम बताए जा रहे हैं. हालांकि अभी तक इनमें से किसी के नाम की भी कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आई है. रियलिटी शो के लिए राजीव सेन का नाम भी इंटरनेट पर चर्चा में हैं.
View this post on Instagram
रफ्तार के साथ शो का टीजर शूट कर रहे हैं सलमान खान
वहीं इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान ने कुछ दिनों पहले बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) को होस्ट करने की खबर को कंफर्म किया था. रिपोर्ट के मुताबिक एक सोर्स से जानकारी मिली है,“कुछ कंटेस्टेंट को शो के लिए लगभग लॉक कर दिया गया है कई के साथ बातचीत चल रही है. मेकर्स जल्द ही एक प्रोमो के जरिए सलमान के साथ ऑफिशियल अनाउंसमेंट करना चाहते हैं. बॉलीवुड स्टार इन दिनों रैपर रफ़्तार के साथ शूटिंग कर रहे हैं, और टीज़र वीडियो दोनों की जुगलबंदी टाइप का होगा. वीडियो कुछ दिनों में ड्रॉप किया जाएगा ”
बिग बॉस ओटीटी 2 भी शॉर्ट पीरियड के लिए होगा
बिग बॉस ओटीटी 2, (Bigg Boss OTT 2) अपने पिछले सीजन की तरह, टीवी बिग बॉस के मुकाबले छोटा होगा. छह हफ्ते के रनटाइम के साथ रियलिटी सीरीज में करीब 10 सेलेब्रिटीज को एक घर के अंदर बंद कर दिया जाएगा. पिछले सीजन में बिग बॉस ओटीटी से तीन फाइनलिस्ट शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल और निशांत भट को मेन शो (बिग बॉस 15) में रहने का मौका दिया गया था.
बिग बॉस ओटीटी 2 कब होगा शुरू
वहीं रिपोर्ट के मुताबिक बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) जून के दूसरे हफ्ते में लॉन्च होगा और जुलाई के एंड में खत्म होगा. बिग बॉस 17 की बात करें तो यह शो सितंबर के आसपास शुरू होगा.
