Vijay Deverakonda Health: अस्पताल में भर्ती हैं विजय देवरकोंडा, जाने क्या है वजह?

Vijay Deverakonda

Vijay Deverakonda Health: साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा को लेकर खबर आई है कि वो अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी तबीयत ठीक नहीं है, वो इस वक्त डेंगू से जूझ रहे हैं, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया है। इस कारण वो ‘किंगडम’ फिल्म के प्रमोशनल इवेंट में भी नजर नहीं आ रहे हैं। इस खबर ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है, लेकिन आजतक की रिपोर्ट की मानें तो उन्हें जल्द अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) की ये फिल्म 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, मगर इससे पहले ही एक्टर की तबीयत बिगड़ गई है। इस वक्त में उनका पूरा परिवार उनके साथ है। वो पिछले कुछ दिनों से प्रमोशन में भी नजर नहीं आ रहे थे और अब पता चला कि वो अस्पताल में भर्ती हैं। मगर बताया जा रहा है कि रिलीज से पहले उन्हें छुट्टी मिल जाएगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vijay Deverakonda (@thedeverakonda)

वर्कफ्रंट की बात करें तो वो (Vijay Deverakonda) ‘किंगडम’ के अलावा ‘डॉन 3’ में भी नजर आ सकते हैं। इस फिल्म में पहले विक्रांत मैसी नजर आने वाले थे, लेकिन अब खबर आ रही है कि विजय उन्हें रिप्लेस कर सकते हैं। हालांकि इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

वहीं बात अगर ‘किंगडम’ की करें तो इसमें विजय को फुल एक्शन में दिखाया जाएगा। ये एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसे गौतम तिन्ननुरी ने डायरेक्टर किया है। इसे साउथ के साथ-साथ हिंदी में दूसरे टाइटल के साथ रिलीज किया जाएगा। हिंदी में इसका नाम ‘साम्राज्य’ होने वाला है। विजय (Vijay Deverakonda) के साथ फिल्म में भाग्यश्री बोरसे और सत्य देव कंचरणा भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है।

Must Read: Shahrukh Khan proposed Priyanka Chopra: शाहरुख खान ने प्रियंका चोपड़ा को शादी के लिए किया था प्रपोज