नई कहानी नया ट्विस्ट, आलिया भट्ट की फिल्म डार्लिंग्स का ट्रेलर हुआ रिलीज
मुंबई | Darlings Trailer: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia bhatt) की आने वाली फिल्म डार्लिंग्स का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। डार्लिंग्स आलिया भट्ट (Alia bhatt) के होम प्रोडक्शन की पहली फिल्म है। यह फिल्म शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस ‘रेड चिलीज एंटरटेनमेंट’ और आलिया के ‘इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस’ के तहत बनी है। फिल्म की कहानी जसमीत के रीन ने लिखी है। जसमीत ने ही फिल्म के निर्देशन की कमान भी संभाली है। हाल ही में डार्लिंग्स का टीजर रिलीज किया गाय था, जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। अब इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है।
डार्लिंग्स के इस नए ट्रेलर के साथ ही फिल्म की मजेदार कहानी भी सामने आ गई है, फिल्म में विजय वर्मा, आलिया भट्ट (Alia bhatt) के पति के किरदार में हैं। दोनों की शादीशुदा जिंदगी में कई डार्क सीक्रेट्स छिपे हुए हैं। डार्लिंग्स इस साल 5 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी।
इसे भी पढ़ें- ‘लाल सिंह चड्ढा’ से आमिर खान शेयर किया स्पेशल वीडियो, फैंस हुए दीवाने
मशहूर फिल्म डायरेक्टर करण जौहर (Karan Johar) डार्लिंग्स (Darlings) को पहले ही देख चुके हैं. उन्होंने आलिया की इस फिल्म का रिव्यू करते इसे 5 स्टार भी दिए. डार्लिंग्स फिल्म का ट्रेलर (Trailer) शेयर करने के साथ कहा है, ‘एक प्रोड्यूसर के तौर पर मेरी पहली फिल्म. काफी उत्साहित और नर्वस हूं इस ट्रेलर को आपके साथ शेयर करते हुए.’ आपको बताते चले इस फिल्म से आलिया ने बतौर प्रोड्यूसर भी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया है. डार्लिंग्स फिल्म में अपने किरदार के साथ उन्होंने प्रोडक्शन की भी कमान संभाली है.
डार्लिंग्स की कहानी
आलिया भट्ट की फिल्म ‘डार्लिंग्स’ की बात करें तो फिल्म में विजय वर्मा और आलिया भट्ट पति-पत्नी का रोल कर रहे हैं। आलिया भट्ट फिल्म की कहानी सस्पेंस, ड्रामा और कॉमेडी से भरपूर है।
आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्में
एक्ट्रेस आलिया भट्ट फिल्म ‘डार्लिंग्स’ के अलावा अपने पति रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में काम करती दिखाई देंगी। वहीं, आलिया भट्ट फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ रणवीर सिंह के साथ में नजर आएंगी।
इसे भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर के साइबर अपराध भविष्य की पुलिसिंग में मुख्य भूमिका, मुगल
