Pathaan Box Office Collection Day 1: शाहरुख के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग, इतने करोड़ का हुआ बिजनेस!

Pathan-Box-Office-Collection

Shah Rukh Khan Pathaan Box office Collection: बॉलीवुड के मेगा सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पठान’ बुधवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. जिसकी उम्मीद की जा रही थी कि शाहरुख की ‘पठान’ बॉक्स ऑफिस पर तूफान बनकर आएगी और हुआ भी कुछ ऐसा ही है. रिलीज के पहले दिन ‘पठान’ (Pathaan) ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर डाली है. ऐसे में आइए जानते हैं कि शाहरुख की ‘पठान’ ने ओपनिंग डे पर कितना कलेक्शन किया है.
Must Read: Pathan Movie Review: शाहरुख खान की ‘पठान’ है फुल पैसा वसूल, देखने से पहले पढ़ें फुल मूवी रिव्यू

पहले दिन ‘पठान’ ने मचाया धमाल

यशराज बैनर तले बनी स्पाई थ्रिलर ‘पठान’ ने रिलीज के पहले ही दिन ये साबित कर दिया है कि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कमाल का प्रदर्शन करने वाली है. बंपर एडवांस बुकिंग का ‘पठान’ को जमकर फायदा मिला है. जिसकी वजह शाहरुख खान की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर डाली है. बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो सुपरस्टार शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की ‘पठान’ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर 51-52 करोड़ के बीच में रिकॉर्डतोड़ कमाई कर डाली है.

pathan box office collection hindi

इसी बात की उम्मीद पहले ही की जा रही थी कि ‘पठान’ रिलीज के पहले ही दिन कमाई के मामले में हैरान करने वाला कलेक्शन करेगी. साफ तौर पर कहा जाए तो करीब 5 साल के बाद शाहरुख खान का कमबैक बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार रहा है.


‘पठान’ के शो रहे हाउसफुल 

जिस तरीके से रिलीज के पहले दिन ‘पठान’ के शो देखने के लिए लोग लाइन में खड़े दिखाई दिए, उससे ये साफ जाहिर होता है कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘पठान’ के ज्यादातर शो हाउसफुल रहे हैं. क्रिटिक्स से लेकर ऑडियंस तक हर कोई ‘पठान’ (Pathaan) की तारीफ कर रहा है. ऐसे में 26 जनवरी यानी रिपब्लिक डे के मौके पर ‘पठान’ छुट्टी का पूरा फायदा उठाएगी और रिलीज के दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई करेगी.

Pathaan Movie Download in Hindi movie 2023

इन शहरों में मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स

सिंगल स्क्रीन पर बुधवार दोपहर के शो को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे कई छोटे सेंटर्स में हाउसफुल शो गए हैं। हिंदी सर्किट में कुछ प्लेस ऐसे हैं, जहां ‘वॉर’ या ‘केजीएफ 2’ लेवल का नहीं है, लेकिन इसकी मुख्य वजह ये है कि फिल्म बुधवार को रिलीज हुई है और ये छुट्टी का दिन नहीं है। ‘वॉर’ और ‘केजीएफ 2’ दोनों ही हॉलिडे पर रिलीज हुई थीं। ‘वॉर’ के लिए तो नेशनल हॉलिडे था। अगर इस बात को ध्यान में रखते हैं तो ‘पठान’ को शानदार रिस्पॉन्स मिला है और 26 जनवरी को नेशनल हॉलिडे की वजह से ये रिस्पॉन्स दोगुना हो सकता है।
Must Read: Selfiee Trailer: अक्षय कुमार की सेल्फी का ट्रेलर हुआ रिलीज, 24 फरवरी को बड़े पर्दे पर नजर आएगी फिल्म
Pathaan Movie Download in Hindi 2023 Full Movie in hindi

शाहरुख खान के लिए 2023 होने वाला है खास

2023 SRK के लिए एक बड़ा साल होने की उम्मीद है। वह पठान के बाद एटली की जवान और राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी में नजर आएंगे।