The Family Man 3: मनोज बाजपेयी ने ‘द फैमिली मैन 3’ की रिलीज डेट को लेकर दिया हिंट

Manoj Bajpayee

The Family Man 3: मनोज बाजपेयी की ‘फैमिली मैन’ सबसे पॉपुलर इंडियन वेब सीरीज में से एक है। यह वेब सीरीज फैंस को काफी पसंद आई थी। लोगों ने ‘द फैमिली मैन’ के दोनों सीजन को बेहद पसंद किया है। लोग अब इसके थर्ड पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में मनोज बाजपेयी ने ‘द फैमिली मैन 3’ को लेकर एक बड़ा हिंट दिया है।

हाल ही में, मनोज बाजपेयी ने एक इवेंट में ‘द फैमिली मैन 3’ (The Family Man 3) के बारे में बात की। एक्टर से सीजन 3 को लेकर सवाल किया गया और उन्होंने कुछ जानकारी दी। सीरीज में अपनी खुद की स्टाइल को कॉपी करते हुए एक्टर ने कहा, “आज ही सुबह एक चिड़िया उड़ते हुए मेरी खिड़की पर बैठी और हमने कहा, शायद शूटिंग इस साल के अंत में कर सकते हैं हम लोग और अगर पैसे बचने के बाद सब सही हो गया, तो शायद कर ही लेंगे।”

Must Read: Bholaa Box Office Collection: दूसरे दिन भी ‘भोला’ का जलवा रहा बरकरार, कमाए इतने करोड़

‘फैमिली मैन सीजन 2’ (The Family Man 3) का प्रीमियर 2021 में हुआ था और तब से फैंस सीजन 3 को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। इस वेब सीरीज में, मनोज बाजपेयी एक रॉ एजेंट, एक अच्छे पिता और एक पति होने के दोहरे जीवन के बीच संघर्ष करते हैं।

हाल ही में राज और डीके की वेब सीरीज ‘फर्जी’ आई, जिसमें ‘द फैमिली मैन’ (The Family Man 3) के मनोज बाजपेयी और चेल्लम सर का भी कैमियो नजर आया। शाहिद कपूर इस सीरीज से ओटीटी की दुनिया में कदम रखा। तो वहीं मनोज बाजपेयी को हाल ही में फिल्म ‘गुलमोहर’ में देखा गया।