Suhana Khan Property: 23 की सुहाना खान की कमाई जानकार हैरान रह जाएंगे, खरीदी करोड़ों की प्रॉपर्टी
Suhana Khan Property: बाॅलीवुड एक्टर शाहरुख खान और गौरी खान की लाडली सुहाना खान इंडस्ट्री की सबसे चर्चित स्टार किड्स में से एक हैं। सुहाना (Suhana Khan) के सोशल मीडिया हैंडल पर बहुत बड़ा फैन बेस है। सुहाना खान ने जोया अख्तर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘द आर्चीज’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की।
वहीं अब खबर आ रही है कि द आर्चीज से बाॅलीवुड में कदम रखने वाली सुहाना (Suhana Khan) ने अलीबाग में एक प्रॉपर्टी खरीदी है। खबरों की मानें तो अभिनेत्री ने थाल गांव में 9.5 करोड़ रुपये में जमीन खरीदी है।
View this post on Instagram
उन्होंने (Suhana Khan) इसके लिए 57 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया है। दस्तावेजों के मुताबिक अलीबाग के रायगढ़ स्थित थाल गांव में पार्सल का आकार 78,361 वर्ग फुट है। रिपोर्ट्स की मानें तो लेनदेन का पंजीकरण 13 फरवरी, 2024 को हुआ था।
सुहाना (Suhana Khan) से पहले अलीबाग के इस इलाके में उनके पिता शाहरुख खान की भी प्रॉपर्टी है। फैंस का मानना है कि एक बेटी होने के नाते इस काम से सुहाना ने अपने पिता को गर्व महसूस कराया है।
Must Read: Sargun Mehta Baby Planning: पति रवि दुबे संग बेबी प्लानिंग पर भड़की सरगुन मेहता, तुम लोगों का…
फिल्म ‘द आर्चीज’ की बात करें तो इसमें सुहाना (Suhana Khan) के अलावा बोनी कपूर और दिवंगत श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर और मेगास्टार अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य भी थे।
