Nita Ambani Look: नीता अंबानी ने ब्लाउज में जड़वाई मुगल बादशाह ‘शाहजहां की कलगी’, जाने कितने करोड़ की है?

Nita Ambani

Nita Ambani Look: अंबानी फैमिली हमेशा ही अपने लाइफ स्टाइल को लेकर चर्चा में रहता है। इस परिवार की हर महिला अपने लुक्स से हमेशा ही लोगों को इंप्रेस करती हैं। वहीं इस बात में कोई शक नहीं है कि अंबानी परिवार की सबसे बड़ी बहू और मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी (Nita Ambani) 60 साल की होने के बाद भी बेहद खूबसूरत दिखती हैं। इंडिया की हाई-फाई शख्स होने के बाद भी वह जिस मुस्कान के साथ खुद को कैरी करती हैं वो अक्सर लोगों को उनके बारे में बात करने के लिए मजबूर कर देता है। ऐसे में जब इसमें डिजाइनर कपड़े और टॉप रेटेड जूलरी का एडिशन हो जाए तब तो मिसेज अंबानी की बात ही क्या है।

वहीं नीता अंबानी (Nita Ambani) जब हाल ही में एक इवेंट में पहुंची तो हर कोई उन्हें बस देखता ही रह गया। दरअसल, नीता अंबानी पिछले दिनों मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित ’71 वें मिस वर्ल्ड 2024 इवेंट में शामिल हुई थीं। इस दौरान उन्हें ‘ब्यूटी विद पर्पस ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया था। इस इवेंट में नीता अंबानी ट्रेडिशनल लुक में पहुंची थी। इसके साथ उन्होंने ऐसी जूलरी वेअर की थी, जो शायद ही पहले कभी देखी हो।

इवेंट के लिए नीता अंबानी (Nita Ambani) ने ब्लैक कलर की बनारसी जंगला साड़ी चुनी। इसके भारत के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। यह साड़ी पूरी तरह स्वदेश इंडिया के तहत दक्षिण भारत के हस्तशिल्पकारों के साथ मिलकर तैयार की गई थी। प्रत्येक धागे और पैटर्न के पीछे मास्टर शिल्पकार मोहम्मद इस्लाम की 45 दिनों की कड़ी मेहनत है।

साड़ी पर जाल पैटर्न बनाया गया था जिसकी एक-एक डिटेल में फ्लोरल एम्ब्रोइडरी की गई थी। वहीं इस वर्क को सजाने के लिए सोने के तारों का इस्तेमाल किया था। बॉर्डर की बात करें तो इसमें गोल्डन गोटा पट्टी के साथ छोटे-छोटे पैच डिजाइन बने थे। साड़ी के साथ नीता अंबानी (Nita Ambani) ने सेम कलर-कॉम्बिनेशन का बेहद डीसेंट कट वाला ब्लाउज पहना था, जिसकी आस्तीन पर गोल्डन गोटा पट्टी दोहराई गई थी।

मेकअप

उन्होंने अपने फेस पर फ्लॉलेस मेकअप किया था। उन्होंने स्पार्कली आईशैडो, ग्लासी लिप्स, ब्लश्ड चीक्स और बिंदी के साथ अपने लुक को लास्ट टच दिया था, जिसके साथ बालों की स्टाइलिंग सॉफ्ट कर्ल्स में रखी थी।

ज्यूलरी ने लगाए चार-चांद

नीता अंबानी (Nita Ambani) ने गले में किसी तरह का कोई नेकलेस नहीं पहना था। उन्होंने कानों में चेन इंस्पायर्ड झुमके कैरी किए थे, जोकि पोल्की और रूबी मेड थे। उन्होंने अपने दोनों हाथों में गोल्ड से बने जड़ाऊ कंगन डाले हुए थे जिसके साथ उन्होंने बाजू में बाजूबंद भी पहना था।

बाजूबंद पर टिकी निगाहें

भले की नीता अंबानी (Nita Ambani) की ज्यूलरी हमेशा की तरह काफी रॉयल थी लेकिन सबकी नजर तो बस बाजूबंद पर टिक गई। कहा जा है कि वो वास्तव में मुगल सम्राट शाहजहां की कलगी थी। एक वेब पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक एक इंस्टाग्राम पेज ने ये दावा किया है कि नीता अंबानी के ब्लाउज पर जो हीरे और रूबी से बनी कलगी नजर आ रही थी उसका वास्ता मुगल बादशाह शाहजहां से है। इस पीस की हाइट 13.7 सेमी और चौड़ाई 19.8 सेमी है।

Must Read: Shraddha Kapoor के इस बॉसी लुक को करें रीक्रिएट

इसका बेस गोल्ड का है, जिसमें डायमंड-रूबी और स्पिनल्स जड़ा हुआ है, जो भारतीय ज्वेलर्स द्वारा अपनाई गई ‘Pachhikakaam’ तकनीक का उपयोग करके यूरोपीय क्लॉ सेटिंग की का प्रयास है। रिपोर्ट में आगे यह भी दावा किया गया है कि ज्वेलरी का खूबसूरत पीस आखिरी बार 2019 में नीलामी में बेचे जाने से पहले ‘एआई थानी कलेक्शन’ में देखा गया था। इसकी कीमत 200 करोड़ बताई जा रही है।